मेरी लक्ष्मी माता आजा तेरे भक्त खड़े हैं गली गली
मेरी लक्ष्मी मैया आजा,
मेरी लक्ष्मी मैया आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली,
मेरी लक्ष्मी मैया आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली ।
मैया घी का दीप जलाया-०३
माया घी का दीप जलाया, ये जगमग ज्योति जली-जली,
ये जगमग ज्योति जली-जली,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली-०२
मैया अंगना सुन्दर सजाया-०३
मैया अंगना सुन्दर सजाया, फूलों की बिखेरी कली-कली,
फूलों की बिखेरी कली-कली,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली-०२
मैया आसन तेरा लगाया-०३
मैया आसन तेरा लगाया, आसन की चर्चा गली-गली,
आसन की चर्चा गली-गली,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली-०२
और इस भजन को भी देखें : मेरे घर में करो बसेरा लक्ष्मी माँ
मैया अब तो दरश दिखा दे-०३
मैया अब तो दरश दिखा दे, ये रैना जाए ढ़ली-ढ़ली,
ये रैना जाए ढ़ली-ढ़ली,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली-०२


