लक्ष्मी माता आशीर्वाद तुम्हारा बना रहे

  • Lakshmi Mata Aashirwad Tumhara Bana Rahe

लक्ष्मी माता हर क्षण मेरे सर पे,
लक्ष्मी माता हर क्षण मेरे सर पे, बस हाथ तुम्हारा बना रहे,
जग चाहे किनारा कर ले माँ, बस तेरा सहारा बना रहे-०२

तेरा ध्यान करे तो, हर मुश्किल आसान हो जाए,
तू दान करे तो, रंक भी धनवान हो जाए,

आधार है तू धन वैभव का, बस प्यार तुम्हारा बना रहे,
जग चाहे किनारा कर ले माँ, बस तेरा सहारा बना रहे-०२

गुणगान तेरा माँ, भक्तों के मन को लगे प्यारा,
खुशियों से भरा माँ, जीवन का आयाम रहे सारा,

तेरा दर्शन है मंगलकारी, उपकार तुम्हारा बना रहे,
जग चाहे किनारा कर ले माँ, बस तेरा सहारा बना रहे-०२

है सबके लिए तेरी चौखट, हर कोई अरदास करे,
जब पड़े कृपा दृष्टि तेरी, दुःख सारे हो जाएं परे,

तेरे दर से है आस मेरी, विश्वास हमारा बना रहे,
जग चाहे किनारा कर ले माँ, बस तेरा सहारा बना रहे-०२

मिलते-जुलते भजन...