लक्ष्मी के पति जग के स्वामी
लक्ष्मी के पति जग के स्वामी हैं वो, क्षीर सागर में सोते मिलेंगे-०४
देखो लक्ष्मी के भाग्य खुल गए हैं, उनको विष्णु पति मिल गए हैं-०२
जरा बैकुंठ में जा करके देखो, वो चक्र चलाते मिलेंगे-०२
लक्ष्मी के पति जग के स्वामी हैं वो, क्षीर सागर में सोते मिलेंगे-०२
देखो सरस्वती के भाग्य खुल गए हैं, उनको ब्रह्मा पति मिल गए हैं-०२
जरा बैकुंठ में जा करके देखो,, वो तो वेद पढ़ाते मिलेंगे-०२
लक्ष्मी के पति जग के स्वामी हैं वो, क्षीर सागर में सोते मिलेंगे-०२
देखो गौरा के भाग्य खुल गए हैं, उनको भोला पति मिल गए हैं-०२
जरा कैलाश जा करके देखो, वो तो डमरू बजाते मिलेंगे-०२
लक्ष्मी के पति जग के स्वामी हैं वो, क्षीर सागर में सोते मिलेंगे-०२
और इस भजन को भी देखें : छम छम करती आओ लक्ष्मी माता
देखो सीता के भाग्य खुल गए हैं, उनको रामा पति मिल गए हैं-०२
जरा अयोध्या में जा करके देखो, वो तो धनुष चलाते मिलेंगे-०२
लक्ष्मी के पति जग के स्वामी हैं वो, क्षीर सागर में सोते मिलेंगे-०२




