| |

मैया तेरे चरणों में संसार मेरा

  • Maiya Tere Charnon Mein Sansar Mera

ओ माँ लक्ष्मी, मेरी प्यारी माँ,
जय लक्ष्मी माता, जय लक्ष्मी माता !

मैया तेरे चरणों में संसार मेरा, तेरे हीं कृपा से उजियार मेरा,
तेरी हीं ममता की छाया मिले, माँ तेरे आँचल में प्यार मिले,
ओ मेरी लक्ष्मी मैया, ओ मेरी दुलारी,
तेरे बिना माँ, दुनिया लगे अधूरी सारी,
तेरी मुस्कान से खिलता है जहान, तू हीं मेरी मैया तू हीं मेरी मान।

कमल के आसन पर मैया विराजे, मुख पर तेरी चंदा सी आभा साजे,
हाथों से तेरे अमृत बरसे, तेरी दया से जीवन संवरे,
हां तेरी चुनरिया चाँद सितारें, तेरे हीं दम से जग के उजियारे,
तेरे नाम की ज्योति जालौन, हर पल तेरा ध्यान लगाऊं,
ओ मेरी लक्ष्मी मैया, ओ मेरी दुलारी,
तेरे बिना माँ, दुनिया लगे अधूरी सारी,
तेरी मुस्कान से खिलता है जहान, तू हीं मेरी मैया तू हीं मेरी मान।

जब-जब मन मेरा घबराए, तेरा नाम मुझे राह दिखाए,
सूनी आखों में सपने सजे, तेरी किरपा से फूल भी खिले,
ना मांगू महल ना मांगू खजाना, बस तेरा चरणों में मिले ठिकाना,
मेरे घर में प्रेम की धारा, तेरी कृपा से हो जीवन प्यारा,
तेरी भक्ति का दीपक जलाऊं, मन के मंदिर में तुझे बसाऊं,
मेरी साँसों में नाम तेरा, माँ तू हीं है सहारा मेरा,
लक्ष्मी मैया ओ मैया, मेरी घर आ जाना,
प्रेम की ज्योति, भक्ति की खुशबू अपने संग ले आना,
हो ओ ओ माँ लक्ष्मी, जय जय लक्ष्मी माता।

और इस भजन को भी देखें : छम छम करती आओ लक्ष्मी माता

तेरे चरणों की धूल जो पाऊं, अपने भाग्य को धन्य बनाऊं,
तेरी कृपा का आँचल मिले, मेरे मन को निर्मल कमल मिले,
मेरे घर में सुख शांति रखना, हर रिश्ते में सच्ची प्रीति रखना,
भूले भटके को राह दिखाना, माँ सब पर अपनी दया बरसाना,
मैया तेरे चरणों में संसार मेरा, तेरी हीं कृपा से उजियार मेरा,
तेरी हीं ममता की छाया मिले, माँ तेरे आँचल में प्यार मिले,
ओ मेरी लक्ष्मी मैया, ओ मेरी दुलारी,
हारी तेरे चरणों में दुनिया हमारी,
तेरी भक्ति में बीते जीवन मेरा, माँ तू हीं है जग में सहारा मेरा,
जय लक्ष्मी माता, जय लक्ष्मी माता,
मेरी प्यारी माँ लक्ष्मी सदा रखना हाथ, सिर पर हीं हमारा,
हो माँ लक्ष्मी।


मिलते-जुलते भजन...