माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा
माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा हो,
हर दिन मेरे घर खुशियों का सवेरा हो,
तेरे चरणों में मैया मेरा संसार रहे,
मेरे सिर पर हमेशा तेरा आशीर्वाद रहे,
माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा हो,
हर दिन मेरे घर खुशियों का सवेरा हो।
कमल आसन पर बैठी मैया, चमके तेरा रूप,
तेरी कृपा के एक किरण से, मिट जाए मन का दुःख,
दीप जलाऊं तेरे द्वारे, फूल चढ़ाऊँ प्यार से,
मेरी विनती सुन लेना माँ, मैं आई तेरे द्वार पे,
माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा हो,
हर दिन मेरे घर खुशियों का सवेरा हो।
मेहनत का फल मिलता जाए, मन में रहे विश्वास,
तेरी दया बनी रहे मैया, पूरी हो हर आस,
अन्न धन से घर भरा रहे, बनी रहे खुशहाली,
प्रेम रहे परिवार में मैया, हर दिन हो खुशियों वाली,
माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा हो,
हर दिन मेरे घर खुशियों का सवेरा हो।
और इस भजन को भी देखन : लक्ष्मी माता आशीर्वाद तुम्हारा बना रहे
ना मांगू मैं महल अटारी, ना मांगू धन अपार,
बस तेरे चरणों में मैया, मिल जाए सच्चा प्यार,
मेरे घर के हर आँगन में, तेरा नाम सुनाई दे,
सुबह तेरी आरती गाऊं, शाम तेरा गुणगान हो,
जिस घर में तेरा नाम लिया जावे, वहां मंगल हो जाए,
जिस घर पर तेरी कृपा बरसे, वहां दुःख तनिक ना टिक पाए,
माँ तू मेरी लाज रखना, माँ तू मेरा मान,
तेरी कृपा से रौशन हो माँ मेरा सारा जहान,
माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा हो,
हर दिन मेरे घर खुशियों का सवेरा हो,
तेरे चरणों में मैया मेरा संसार रहे,
मेरे सिर पर हमेशा तेरा आशीर्वाद रहे,
आजा माँ, आजा माँ,
कमला माँ, आजा आजा,
अपने चरणों की छाया देकर, मेरा जीवन सजा जा,
जय जय लक्ष्मी माता-०२
माँ तेरी कृपा से घर में उजियारा हो,
हर दिन मेरे घर खुशियों का सवेरा हो,
जय माँ लक्ष्मी-०२





