| |

घर आई लक्ष्मी माँ बधाई गाओ री

  • Ghar Aayi Lakshmi Maa Badhai Gao Ree

घर पे आयी है लक्ष्मी मात, बधाई गाओ री-०२
लेके पूजा की थाली हाथ, बधाई गाओ री-०२

उल्लू पे चढ़ के लक्ष्मी जी आयी-०२
ब्रह्मा और विष्णु को संग में लायी-०२
आये नंदी पे चढ़ भोलेनाथ, बधाई गाओ री-०२
घर पे आयी है लक्ष्मी मात, बधाई गाओ री,
लेके पूजा की थाली हाथ, बधाई गाओ री।

आज अमावस की रात निराली-०२
हर घर में मन रही है दिवाली-०२
लायी खुशियों की नई सौगात, बधाई गाओ री-०२
घर पे आयी है लक्ष्मी मात, बधाई गाओ री,
लेके पूजा की थाली हाथ, बधाई गाओ री।

बाज रहे हैं ढ़ोल ढमाके-०२
फुलझड़ी कहीं चले पटाके-०२
आज जश्न मनेगा सारी रात, बधाई गाओ री-०२
घर पे आयी है लक्ष्मी मात, बधाई गाओ री,
लेके पूजा की थाली हाथ, बधाई गाओ री।

और इस भजन को भी देखें: माता लक्ष्मी मेरी भी किस्मत बना दो ना

आज अवध में आनंद छाये-०२
राम सिया लक्ष्मण घर आये-०२
लाये बजरंग को अपने साथ, बधाई गाओ री-०२
घर पे आयी है लक्ष्मी मात, बधाई गाओ री,
लेके पूजा की थाली हाथ, बधाई गाओ री।


मिलते-जुलते भजन...