कन्हैया हाई फाई हो गया
दुनिया के सब कनेक्शन
वाई फाई हो गए
बच्चे बड़े बूढ़े
सब ही फाई हो गए
इंसान ही नहीं बदली है
जिंदगी देवों की
भक्तों को देख
मेरे श्याम
मॉडिफाई हो गए
आईफोन लैपटॉप का
जमाना आ गया
इंटरनेट 3G सबकी
जुबां पे छा गया
हुआ टेक्नोलॉजी का असर
कन्हैया हाई फाई हो गया
कन्हैया हाई फाई हो गया
कन्हैया हाई फाई हो गया
ऑनलाइन लगने लगा है दरबार
घर बैठे मिलने लगा है दीदार
नेट से भोग होने
लगा है स्वीकार
24X7 अवेलेबल सरकार
सारी दुनिया में
फैली ये खबर
कन्हैया हाई फाई हो गया
फेसबुक पे फेस
तेरा रीड करेगा
ट्विटर पे श्याम
तुझे ट्वीट करेगा
Gmail पे तुझे ईमेल करेगा
व्हाट्सएप पे चैट करेगा
स्काइप पे आंसू तेरे
वाइप करेगा
सेटल कन्हैया तेरी
लाइफ करेगा
तेरी प्रोफाइल पे होगी नजर
कन्हैया हाई फाई हो गया
प्रेमियों से कॉन्टैक्ट बढ़ने लगा
श्याम परिवार अब जुड़ने लगा
मैसेज भी इमीडिएट मिलने लगा
भक्तों में प्रेम भी उमड़ने लगा
मोहित चर्चा है घर घर
कन्हैया हाई फाई हो गया
कन्हैया हाई फाई हो गया

