मैं तो सोये रही सपने में मेरे घर आए गोपाल

  • Main To Soye Rahi Sapne Mere Ghar Aaye Gopal

मैं तो सोये रही सपने में, मेरे घर आए गोपाल ।
मेरे घर आए गोपाल, मेरे घर आए गोपाल ॥

धीरे से आके वाने बंसी बजायी,
मधुर मुरलिया मेरे मन भाई ।
मैं तो सुन सुन हुई निहाल, मेरे घर आए गोपाल ॥
मैं तो सोये रही सपनों…

मोर मुकुट और जरी का दुशाला,
चंपा चमेली, गुलाबों की माला ।
मैं तो निरख-निरख बलिहार, मेरे घर आए गोपाल ॥
मैं तो सोये रही सपनों…

काँधे पड़ी थी वांके काली कमलिया,
तिरछे खड़े थे मोरे बांके साँवरिया ।
मोरे तन मन छायी बहार, मेरे घर आए गोपाल ॥
मैं तो सोये रही सपनों…

धीरे से आके वाने, मोको जगायो,
किरपा कर मोहे, कंठ लगायो ।
मेरे जग गए भाग सुहाग, मेरे घर आए गोपाल ॥
मैं तो सोये रही सपनों…

मिलते-जुलते भजन...