मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है
मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
तेरे नैना कटीले, मोटे मोटे रसीले ।
दिल को छीन लिया तेरी प्यारी हँसी ने ।
प्यारी अंखियों में लगा कजरा बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा, गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
लटों ने लूट लिया, जिगर घायल ये किया ।
तेरी प्यारी अदा ने मुझे बेचैन किया ।
मेरे सीने में तेरा दर्द बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
ओ मेरे श्याम पिया तेरे बिन तड़पे जिया ।
प्रेम तुम से ही किया तूने क्या जादू किया ।
तेरी यादों में थिरके अंग मेरा सारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥