देवों की दिवाली आई काशी नगरी जगमगाई
गंगा के तट पर दीप जले हैं, कशी के घाट निराले हैं,
स्वर्ग से उतरे देव सभी, शिव की नगरी आने वाले हैं,
हर हर गंगे, हर हर शम्भू,
गूंजे पावन जयकारा, देवों की दिवाली आयी है,
जगमग हुआ जग सारा,
देवों की दिवाली आई, काशी नगरी जगमगाई,
हर घाट पे दीप जलाओ, हर हर महादेव गाओ।
गंगा मैया की जय जय जय जयकार, भोलेनाथ का अद्भुत दरबार,
दीपों से रौशन हुई काशी, शिव की महिमा सबसे प्यारी,
दशाश्वमेध की आरती सजे, अस्सी घाट पर दीपक जले,
पंचगंगा की पावन धारा, मन को लगे शिव का सहारा,
मंदिर मंदिर शंख बजे, घंटो की धुर ध्वनि सजे,
गंगा की लहरें गीत सुनाएं, भोले के भक्त झूमते जाएँ,
देवों की दिवाली आई, काशी नगरी जगमगाई,
हर घाट पे दीप जलाओ, हर हर महादेव गाओ।
त्रिपुरारी की महिमा न्यारी, भक्तों के तुम हो हितकारी,
त्रिपुरासुर का मान मिटाया, धर्म का दीप पुनः जलाया,
जटा में गंगा माथे चंदा, गले में नाग विराजे,
डमरू की धुन जब सुनाई दे, मन शिव के रंग में साजे,
माँ गंगे की निर्मल धारा, सबको देती नया सहारा,
तेरे जल में दीप जलाएं, मन के अंधियारे मिटायें,
पाप पुण्य की बात छोड़कर, सेवा का संकल्प उठायें,
नदी स्वक्छ और निर्मल रखकर, माँ गंगा का मान बढ़ाएं,
भोले बाबा इतनी कृपा करना, मन सच्चाई जीवित रखना,
क्रोध मिटे और प्रेम बढे, हर घर में खुशियों की दीप जले,
दुखियों के जीवन में उजाला, भटके मन को मिले सहारा,
कशी विश्वनाथ दयालु देवा, सबपर रखना हाथ तुम्हारा,
देवों की दिवाली आई, काशी नगरी जगमगाई,
हर घाट पे दीप जलाओ, हर हर महादेव गाओ।
और इसे भी देखें: देव दीवाली मनाएंगे
बोलो हर हर महादेव,
बोलो गंगा मैया की जय,
बोलो कशी विश्वनाथ की जय,
बोलो त्रिपुरारी भोलेनाथ की जय,
दीप जले और मन मुस्काये, हर जीवन में शुभता आये,
कशी की महिमा अपरम्पार,
जय शिव शंकर, जय गंगाधर,
हर हर गंगे, हर हर शंभू,
जय कशी विश्वनाथ, जय भोलेनाथ।






