| |

देव दीपावली काशी नगरी

  • Dev Deepavali Kashi Nagri

हर हर गंगे, काशी नगरी,
कशी नगरी देवो की है आज दिवाली, आज दिवाली,
लाखों दीप जले गंगा में गंगा में
शिव शंभू की,
महिमा न्यारी-०४

कार्तिक की ये पूनम आई,
अस्सी से दशाश्वमेध तक भाई,
आसमान से उतरे देवता,
घाट घाट पे ज्योत जगाई,
अहंकार का अंत किया है,
त्रिपुरासुर को भस्म किया है,
दीप दान का पुण्य कमा लो,
गंगे माँ को शीश झुका लो,
हर हर गंगे, काशी नगरी,
कशी नगरी देवो की है आज दिवाली,आज दिवाली,
लाखों दीप जले गंगा में, गंगा में,
शिव शंभू की,
महिमा न्यारी-०४

डमरू बाजे, ताल पे भारी,
भस्म रमाये हैं त्रिपुरारी,
गंगा आरती की गूंज रही है,
धन्य हुई है काशी सारी,
अहंकार का अंत किया है,
त्रिपुरासुर को भस्म किया है,
दीप दान का पुण्य कमा लो,
गंगे माँ को शीश झुका लो,
हर हर गंगे, काशी नगरी,
कशी नगरी देवो की है आज दिवाली,आज दिवाली,
लाखों दीप जले गंगा में, गंगा में,
शिव शंभू की,महिमा न्यारी।

और इसे भी देखें: कार्तिक पूर्णिमा के दिनवां

दीप दीप में शिव बसते हैं,
कण कण में महादेव,
देव दिवाली काशी वाली,
जाग उठे हैं सारे देव,
हर हर गंगे काशी नगरी, काशी नगरी,
देवो की है आज दिवाली, आज दिवाली,
लाखों दीप जले गंगा में, गंगा में,
शिव शंभू की,
महिमा न्यारी-०४
हर हर महादेव,
महिमा न्यारी-०२
गूँज उठी है काशी,
आज दिवाली देवों की दिवाली।


मिलते-जुलते भजन...