| |

दीप जले कार्तिक मास

  • Deep Jale Kartik Maas

दीप जले कार्तिक मास, हरि नाम सुमिरन होय,
दीप जले कार्तिक मास, गंगा बहे अमृत धार,
मन निर्मल होय, हरि नाम सुमिरन होय।

भोर भये सूरज झांके, गंगा माँ लहराए,
घाट पे सब जन दीप धरे, हर हर गंगे बोले जाए,
माँ गंगे के चरण छुए, तन मन सुखद होय,
पाप सबै बही जाए रे, नाम जपो संतोष होय,
दीप जले कार्तिक मास, हरि नाम सुमिरन होय-०२

घर घर बाजे मंजीरा, तुलसी आँगन शोभे,
गौरा भोला हंसे आज, सजी धजी सुबह मोहे,
बिन दीया अँधियारा मन, बिन प्रेम अधुरो जीवन,
जो जापे शिव शंकर नाम, ताको मन होये पावन,
दीप जले कार्तिक मास, हरि नाम सुमिरन होय-०२

त्रिपुरारी महादेव आये, रथ अरु धनु सजाये,
तीन पुर जलाये एक वाण में, दनुज सबै भय खाये,
देव सब नाचे गगन में, डमरू बाजे भारी,
आज सुहानी पूर्णिमा, जय जय त्रिपुरारी,
दीप जले कार्तिक मास, हरि नाम सुमिरन होय-०२

और इसे भी देखें: हर घर वैकुण्ठ धाम

हरि नाम सुमिरन होय,
दिया जलाये प्रेम से, मन के द्वार खोले,
अंतर ज्योति प्रकट भयो, अँधियारा सब डोले,
ना कोई ऊँचा ना कोई नीचे, सब में हरी बस जाए,
जो प्रेम दीपक जलाये रे, सो मुक्ति फल पाए,
साधू संत गृहस्थ सबै, मिल गावे शिव नाम,
कार्तिक पूनम शुभ दिवस, उजियारा चारो धाम,
दीप जले कार्तिक मास, हरि नाम सुमिरन होय-०३
हरि नाम सुमिरन होय।


मिलते-जुलते भजन...