हरे रामा विनय सुनो त्रिपुरारी हरो दुःख भारी रे हारी
हरे रामा विनय सुनो त्रिपुरारी, हरो दुःख भारी रे हारी-०२
भांग धतूरे आपको प्रिय हैं, नंदी के असवारी रामा-०२
हरे रामा जटा जुट सिर गंग, सदा सुखकारी रे हारी-०२
गौरा पारवती के संग में, श्री जानकी महातारी रामा-०२
हरे रामा बसहुँ सदा असुरारी, हरो दुःख भारी रे हारी-०२
और इस भजन को भी देखें: ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे
समुद्र मंथन से जब विष निकला, पीकर जग दुःख हारी रामा-०२
हरे रामा पान कियो तुम विष को, भयो त्रिपुरारी रे हारी-०२



