|

ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे

  • Aisi Kismat Jagao Bhole Mere

जयकारा भोले शंकर जी का ,
बोल सच्चे दरबार की-जय !

ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२
ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२

तेरे गणपति पे वारी-वारी जाऊं-०२
मैं तो उनको प्रथम मनाऊं,
मैं तो उनको पहले मनाऊं,
करो मंगल काज भी मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२
ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२

तेरी गौरा पे वारी-वारी जाऊं-०२
मैं तो उनको रोज मनाऊं-०२
करो अमर सुहाग भोले मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२
ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२

तेरी गंगा पे वारी-वारी जाऊं-०२
मैं तो उसमे डुबकी लगाऊं-०२
काटो लाख चौरासी वाले फेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२
ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२

और इस भजन को भी देखें: मेरे भोले तू हीं सहारा है

तेरे चरणों पे वारी-वारी जाऊं-०२
मैं तो तुमको शीश झुकाऊं-०२
करो मन के दूर अँधेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२
ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे-०२
मैं तो रोज-रोज आऊं दर तेरे-०२
जयकारा भोले शंकर जी का ,
बोल सच्चे दरबार की-जय !


मिलते-जुलते भजन...