मेरे भोले तू हीं सहारा है
तेरे सिवा मुझे कुछ भी ना भाये,
मैं देखूं जिधर, तू नजर आये,
बस इतनी कृपा मुझपर कर दे ऐ भोले,
मैं जपता रहूं ॐ नमः शिवाय।
मेरे भोले तू हीं सहारा है-०२
मेरी नैया का तू किनारा है-०२
मेरे भोले तू हीं सहारा है-०२
मेरी नैया का तू किनारा है-०२
मैं हर सांस में हीं जपूँ तेरा नाम,
हर सांस में हीं जपूँ तेरा नाम,
शुरू तुमसे सुबह, खत्म तुमपे शाम-०२
तुमसे हीं कायम सारा संसार है,
तेरे सिवा मेरा नहीं दूसरा आधार है,
दूसरा आधार है ना दूसरा आधार है-०२
मेरी नैया का तू किनारा है,
मेरे भोले तू हीं सहारा है-०२
मेरी नैया का तू किनारा है-०३
और इस भजन को भी देखें : चलो भोले के द्वार
दया कर दया कर, मेरे भोलेनाथ -०२
मैं हूँ दास तेरा, रख सर पे हाथ-०२
तीनों लोकों में तेरी सरकार है,
मुझे हरपल भोले तेरी दरकार है-०२
मुझे हरपल भोले तेरी दरकार है, मेरी नैया का तू किनारा है,
मेरे भोले तू हीं सहारा है-०२
मेरी नैया का तू किनारा है-०३

