माँ लक्ष्मी कृपा करो

  • Maa Lakshmi Kripa Karo

मेरी सुख से भरो भंडार, माँ लक्ष्मी दया करो-०२
खुशहाल हो घर परिवार, माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२
माँ लक्ष्मी दया करो, माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२

जग की दाता भाग्य विधाता, यश वैभव से भरती हो,
शोहरत दौलत तुम्हीं देती,
जग की पालना करती हो-०२
मुझपे भी करो उपकार, माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२
खुशहाल हो घर परिवार, माँ लक्ष्मी कृपा करो,
माँ लक्ष्मी दया करो , माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२

इसे भी देखें: लक्ष्मी का वास हो जिस घर में उस घर में रोज दिवाली है

झूठ कपट ना तुम्हें सुहाता, सच्चा मन तुम्हें भाता है,
जिस जन पर तुम होती खुश हो,
वो जन सब फल पाता है-०२
ऐसा हीं दो उपहार, माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२
खुशहाल हो घर परिवार, माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२
माँ लक्ष्मी दया करो , माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२

रिद्धि सिद्धि का वर देना, हमको नहीं भुलाना तुम,
अपनी ममता सदा लुटाना,
यूँ हीं शरण लगाना तुम-०२
नहीं और कोई दरकार, माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२
खुशहाल हो घर परिवार, माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२
माँ लक्ष्मी दया करो , माँ लक्ष्मी कृपा करो-०२


मिलते-जुलते भजन...