|

ये बंधन तो प्यार का बंधन है

  • Ye Bandhan To Pyar Ka Bandhan Hai

चन्दन की खुशबू से हीं, रोली की रंगत से हीं,
महके ये आँगन मेरा, खुशियों की आहट से हीं,
भैया दूज प्यार का त्योहार है, बहना के जीवन का आधार है,
भैया दूज प्यार का त्योहार है, शिव गौरा का आशीर्वाद है।

तुम्हीं मेरे बचपन हो, तुम्हीं मेरी आशा,

तुम्हीं मेरे बचपन हो, तुम्हीं मेरी आशा,
तेरे हीं संग जुड़ी है, जीवन की हर भाषा,
तेरे खातिर भोले से, हरपल दुआ मैं मांगू,
गौरा मैया के चरण में, तेरी ख़ुशी मैं मांगू,
भैया दूज प्यार का त्योहार है, शिव गौरा का आशीर्वाद है-०२

और इस भजन को भी देखें : आई है भैया दूज मैं पीहर जाउंगी

देखो कैलाश पे बैठे हैं, भोले और भवानी,

देखो कैलाश पे बैठे हैं, भोले और भवानी,
सुनलो मेरी विनती, हे शिव भोले दानी,
हर भैया के बहना की, लम्बी उम्र कर देना,
प्यारी मेरी बहना की, झोली तुम्हीं भर देना,
शिव गौरा का आशीर्वाद है, भैया दूज प्यार का त्योहार है,
चन्दन की खुशबू से हीं, रोली की रंगत से हीं,
महके ये आँगन मेरा, खुशियों की आहट से हीं,
भैया दूज प्यार का त्योहार है, बहना के जीवन का आधार है,
भैया दूज प्यार का त्योहार है, शिव गौरा का आशीर्वाद है।


मिलते-जुलते भजन...