| |

कोई किसी का नहीं है भजन करो

  • Koi Kisi Ka Nahin Hai Bhajan Karo

कोई किसी का नहीं है, भजन करो-०२
हां कोई किसी का नहीं है, भजन करो,
कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

ये बेटे तो मैंने ऐसे पाले-०२
जैसे आम के पौधे, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

इन बेटों के ब्याह कराये-०२
आ गयी चतुर लुगाइयाँ, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

ये बेटी तो मैंने ऐसी पाली-०२
जैसे सोने की चिड़ियाँ, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

इन बिटियन को जब भी बुलाओ-०२
कहती है समय नहीं है, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

और इस भजन को भी देखें : ना मैं रहा ना तू रहा

ये बहुएं तो मैंने ऐसे राखी-०२
जैसे नैनन पुतली, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

ये काया तो मैंने ऐसे राखी-०२
जैसे संग जायेगी, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

ये माया तो मैंने ऐसे जोड़ी -०२
जैसे संग जायेगी, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

ये नाती तो मैंने ऐसे पाले-०२
जैसे हीरा मोती, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो।

इन नाती से मैंने पानी माँगा-०२’
कह गए मौत नहीं है, भजन करो-०२
हो कोई किसी का नहीं है, भजन करो,
भजन करो, हां भजन करो,
भजन करो, हो भजन करो।


मिलते-जुलते भजन...