|

कृपा करो हम पर प्रभु

  • Kripa Karo Ham Par Prabhu

ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वै नमः।

हम पर कृपा करो-०४
हे चित्रगुप्त भगवान, हम पर कृपा करो-०२
हम पर कृपा करो-०४
दीनों के दया निधान, हम पर कृपा करो,
हे चित्रगुप्त भगवान, हम पर कृपा करो।

जब से आये दर पे तुम्हारे-०२
जागे सोये भाग हमारे-०२
बदल गयी किस्मत जब पाये-०२
निज मष्तक पर हाथ तुम्हारे-०२
शिक्षित हों सद्बुद्धि पायें,
शिक्षित हों सद्बुद्धि पायें, ऐसी कृपा करो,
हे चित्रगुप्त भगवान, हम पर कृपा करो-०२
हम पर कृपा करो-०२
दीनों के दया निधान, हम पर कृपा करो,
हे चित्रगुप्त भगवान, हम पर कृपा करो।

इस आरती को अवश्य गायें: श्री चित्रगुप्त आरती

कलम दवात तेरे कर साजे-०२
बाबा ऐसी चंद्र भी लाजे -०२
पुरस्कार और दंड भी देते-०२
न्याय सिंहासन जबसे विराजे-०२
पाप मुक्त हो जाये प्राणी,
पाप मुक्त हो जाये स्वामी, ऐसी कृपा करो,
हे चित्रगुप्त भगवान, हम पर कृपा करो-०२
हम पर कृपा करो-०४
दीनों के दया निधान, हम पर कृपा करो,
हे चित्रगुप्त भगवान, हम पर कृपा करो
दीनों के दया निधान, हम पर कृपा करो,
हे चित्रगुप्त भगवान, हम पर कृपा करो।


मिलते-जुलते भजन...