तू इतनी दूर क्यों है माँ
तू इतनी दूर क्यों है माँ, बता ना राज क्यों है माँ,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू, गले फिर से लगा ले तू,

हो माँ प्यारी माँ -०२
तेरे आँचल की छाया को, मेरी नींदे तरसती है,
तेरी यादों के आँगन में, मेरी आँखे बरसती है,
परेशां हो रहा हूँ मैं, अकेला रो रहा हूँ मैं ,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू, गले फिर से लगा ले तू,
तू इतनी दूर क्यों है माँ, बता ना राज क्यों है माँ।
सुना है मैंने माँ का दिल, नहीं होता है पत्थर का,
बुलाता है तुझे आजा, अकेलापन मेरे घर का,
ये दीवारे गिरा दे अब, झलक अपनी दिखा दे अब,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू, गले फिर से लगा ले तू,
तू इतनी दूर क्यों है माँ, बता ना राज क्यों है माँ।
और इसे भी देखें: पैदल हीं आउंगी तेरे द्वार हो शेरोंवाली
तेरे चरणों में मंदिर है, तू हर मंदिर की मूरत है,
हर एक भगवान की सूरत, मेरी माँ तेरी सूरत है,
मेरी पूजा तेरा दर्शन, तेरी सेवा मेरा जीवन,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू, गले फिर से लगा ले तू,
हो माँ प्यारी माँ -०२
तू इतनी दूर क्यों है माँ, बता ना राज क्यों है माँ,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू, गले फिर से लगा ले तू।