सावन की सबको बधाई श्री राधा रानी झूलन को आयी
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०४
झूलन को आयी श्यामा, झूलन को आयी-०४
सखियन को संग लायी, श्री राधा रानी झूलन को आयी,
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
ओ सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी।
कृष्ण भी झूले, संग में राधा भी झूले-०२
देख युगल छवि, सावन भी झूले-०२
अम्बर घटा घिर आयी, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
ओ सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी,
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
अमवा की डाली, शोभा है न्यारी-०२
मस्ती में गायें, ब्रिज की सब नारी,
नाच के चुनरी लहरायी, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
ओ सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी।
धरती भी झूमे, सखियां भी झूमे-०२
हरी भरी बगिया की, कलियाँ भी झूमे-०२
पवन चले पुरवायी, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
झूलन को आयी, श्यामा झूलन को आयी-०४
सखियन को संग लायी, श्री राधा रानी झूलन को आयी,
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०२
ओ सावन की सबको बधाई, राधा रानी झूलन को आयी।
और इस भजन को भी देखें: सावन में तरसे मोरा जिया
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आयी-०४