सदा संग रहते दिन रात मेरे स्वामी भोलेनाथ
सदा संग रहते दिन रात, मेरे स्वामी भोलेनाथ-०२
करें खुशियों की बरसात, मेरे स्वामी भोलेनाथ-०२
सदा संग रहते दिन रात, मेरे स्वामी भोलेनाथ।
भोले के सब रंग न्यारे,
जोगियों सा है रूप थारे-०२
औघड़दानी है त्रिपुरारी,
सारे जग के पालनहारे-०२
देते बिन मांगे सौगात, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
सदा संग रहते दिन रात, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
करें खुशियों की बरसात, मेरे स्वामी भोलेनाथ-०२
करते नंदी की सवारी,
संग विराजे गौरा प्यारी-०२
गोद मैं बैठे श्री गणराया,
झांकी लगती है मनोहारी-०२
रखें सबके हीं सिर हाथ, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
सदा संग रहते दिन रात, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
करें खुशियों की बरसात, मेरे स्वामी भोलेनाथ-०२
नाग गले में काले काले,
सिर पे चंदा के उजियाले-०२
महाकाल शिव भस्म रमैया,
भंग धतूरा खानेवाले-०२
रहे ब्रह्मा विष्णु के साथ, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
सदा संग रहते दिन रात, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
करें खुशियों की बरसात, मेरे स्वामी भोलेनाथ-०२
और इस लोकप्रिय भजन को भी सुनें : भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में
मन मेरा दर्शन का है प्यासा,
पूरी करदो मेरी आशा-०२
भक्ति वाली ज्योति जला के,
दूर करो हर एक निराशा -०२
सदा बिगड़ी बनाये बात, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
सदा संग रहते दिन रात, मेरे स्वामी भोलेनाथ,
करें खुशियों की बरसात, मेरे स्वामी भोलेनाथ-०२
चित्रमुद्रण के लिए हाइपरलिंक को दबाएं : https://youtu.be/Bp7m1v6a_uk?list=RDBp7m1v6a_uk