इस बार सावन में बन ठन के आना
इस बार सावन में, बन ठन के आना-०२
गौरा को लाना भोले, गणपत को लाना-०२
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना-०२
मेरे अंगना में मेघा बहुत है-०२
मेघा बहुत हैं, पानी बहुत हैं-०२
अपनी ये गंगा भोले, घर रख आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना,
इस बार सावन में, बन ठन के आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना-०२
मेरे अंगना में उजाला बहुत है-०२
उजाला बहुत है, उजाला बहुत है-०२
अपना ये चंदा भोले, घर रख आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना,
इस बार सावन में, बन ठन के आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना-०२
मेरे घर में बच्चे हैं छोटे-०२
छोटे छोटे हैं, छोटे छोटे-०२
काले सापों को, घर रख आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना,
इस बार सावन में, बन ठन के आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना-०२
सास ससुर मेरे बूढ़े बहुत है-०२
बूढ़े बहुत हैं, बूढ़े बहुत हैं-०२
डमरू की ताल भोले, डम डम बजाना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना,
इस बार सावन में, बन ठन के आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना-०२
और इस भजन को भी देखें: माँ गौरा संग आना भोलेनाथ अब के सावन में
मेरे गलियों में ऊँची नीची सीढ़ी-०२
ऊँची नीची सीढ़ी, ऊँची नीची सीढ़ी-०२
पैदल हीं आना भोले, नंदी ना लाना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना,
इस बार सावन में, बन ठन के आना,
देर ना लगाना भोले, देर ना लगाना-०२


