माँ गौरा संग आना भोलेनाथ अब के सावन में
माँ गौरा संग आना भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
डमरू बजाना भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
माँ गौरा संग आना भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
मेरे अंगना में अमवा की डाली-०२
अमवा की डाली में झूला पड़ा है-०२
माँ गौरा संग झूलो भोलेनाथ,अब के सावन में-०२
माँ गौरा संग आना भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
चन्दन की चौकी पे आसान बिछाया-०२
आसन को फूलों से सजाया-०२
माँ गौरा संग बैठो भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
माँ गौरा संग आना भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
और इस भजन को भी सुनें : सांसो की माला पे सिमरु मैं शिव का नाम
बेल पतें चुन-चुन हार बनाया-०२
बड़े हीं भाव से हार बनाया-०२
तुम्हें पहनाऊं भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
माँ गौरा संग आना भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
चन्दन घिस-घिस तिलक बनाया,
उसमे गंगा जल भी मिलाया-०२
तिलक लगाओ भोलेनाथ, अब के सावन में-०२
माँ गौरा संग आना भोलेनाथ, अब के सावन में-०२