महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है

  • Mahakal Ki Kripa Se Sab Kaam Ho Raha Hai

महाकाल की कृपा से, सब काम हो रहा है-०२
करते हो तुम ओ भोले,
करते हो तुम ओ भोले, मेरा नाम हो रहा है,
मेरी आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,
महाकाल की कृपा से, सब काम हो रहा है।

पतवार के बिना हीं, मेरी नाव चल रही है-०२
बिन मांगे मेरे भोले, हर चीज मिल रही है-०२
अब क्या बताऊँ भोले, आजाम हो रहा है,
मेरी आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,
महाकाल की कृपा से, सब काम हो रहा है।

मेरी जिंदगी में तुम हो, किस बात की कमी है-०२
मुझे और अब किसी की, परवाह भी नहीं है-०२
तेरी बदौलतों से,
तेरी बदौलतों से, सब काम हो रहा है,
प्रभु आप की कृपा से, सब काम हो रहा है,
महाकाल की कृपा से, सब काम हो रहा है।

और इस भजन को भी देखें: मोपे किरपा करो महाकाल

दुनियां में होंगे लाखों, तेरे जैसा कौन होगा-०२
तुझ जैसा बन्दा परवर, भला ऐसा कौन होगा-०२
थामा है तेरा दामन,
थामा है तेरा दामन, आराम हो रहा है,
महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा,
करते हो तुम ओ भोले, मेरा नाम हो रहा है,
महाकाल की कृपा से, सब काम हो रहा-०२


मिलते-जुलते भजन...