सब उनपे छोड़ दे
हर एग्जाम में फेल, अरे आखिर कबतक तेरा खर्चा उठाऊंगा मैं?
अबे तेरी जब पैसे वापस करने की औकात हीं नहीं थी तो उधार क्यों लिए थे?
मुझे तुम्हारे साथ अब कोई फ्यूचर नहीं दीखता है !
हाँ बेटा सुन, तू कुछ दिनों के लिए वृन्दावन चला जा,
अच्छा लगेगा और तू भगवान पे भरोसा रख, वो सब ठीक कर देंगे।
काँधे पे भोझ लेके कब से चल रहा,
क्यों तेरा मन है इतना भटका-भटका सा,
क्यों कर रहा है बड़ी बड़ी चिंता,
एक बार तू नाम जपके देख ले प्रभु का,
वो तुझको सुन रहे होंगे,
ये आंसू गिन रहे होंगे,
सब उनपे छोड़ दे, सब उनपे छोड़ दे-०२
सब उनपे छोड़ दे।
तेरे अकेले का साथी है वो,
तू जलता दीपक और बाती है वो,
तू उनका अर्जुन और सारथि है वो-०२
क्या तेरा, सब तो है उनका,
बता दे हाल तन मन का,
सब उनपे छोड़ दे, सब उनपे छोड़ दे-०२
सब उनपे छोड़ दे।
और इसे भी सुनें: मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे नन्दलाल सांवरिया मेरे
तुझको मिलेगा जो चाहता है तू,
ये तेरी परीक्षा है जानता है तू,
थोड़ा सबर थोड़ा धीरज धर तू-०२
वो एक दिन पिघल जाएंगे,
तेरी बिगड़ी बनाएंगे,
सब उनपे छोड़ दे, सब उनपे छोड़ दे-०२
सब उनपे छोड़ दे।
हरि बोल हरि बोल, हरि बोल हरि बोल-०४



