रोते हुए आते हैं सब
रोते हुए आते हैं, हँसते-हँसते जाते हैं,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२
रोते हुए आते हैं, हँसते-हँसते जाते हैं।
जिसने भी माँ का नाम पुकारा,
उसका हर अँधियारा संवारा,
सूनी राहों में दीप जलाता है,
माँ की ममता साथ निभाती है,
टुटा हर सपना फिर खिल जाता है,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२
रोते हुए आते हैं, हँसते-हँसते जाते हैं,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२
जिसके सिर पर माँ का साया,
उसने हर संकट हराया,
सूखे मन में सावन लाती,
बुझते दीपक फिर जलवाती,
हर मुश्किल का हल मिल जाता है,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२
दुख की बदली छंट हीं जाती,
माँ की चौखट खुशियां लाती,
जिसने चरणों में शीश झुकाया,
उसने सारा जगत है पाया,
खाली दामन भर हीं जाता है,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२
और इसे भी देखें: रोता दिल बोले जय दुर्गा
माँ की महिमा सबसे न्यारी,
दिनों की है पालनहारी,
नाम तुम्हारा अमृत धारा,
भव सागर का एक सहारा,
हर बिगड़ा तकदीर संवर जाता है,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२
रोते हुए आते हैं, हँसते-हँसते जाते हैं,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२
रोते हुए आते हैं, हँसते-हँसते जाते हैं,
माँ की कृपा से सब सुख, मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा-०२

