माँ हीं मेरा सहारा
आँखों में आंसू है दिल में दर्द हमारा,
तेरे चरणों में माँ मिलता सुकून सारा,
दुनिया ने ठुकराया, तूने मुझे पुकारा,
तेरी हीं ममता ने, हर गम मेरा उतारा,
तेरी हीं छाँव में, मिलता मुझे सहारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा,
तू हीं मेरी दुनिया, तू हीं जग से प्यारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा।
रास्ते हैं मुश्किल मंजिल भी हैं दूर,
माँ तेरा नाम लूँ तो, हो जाए दिल मजबूर,
तेरी कृपा से माँ मिट जाए दुःख हमारा,
तेरी दया से रौशन हो, जीवन ये हमारा,
तू हीं मेरी नैया, तू हीं मेरा किनारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा,
तू हीं मेरी दुनिया, तू हीं जग से प्यारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा।
माँ जब भी पुकारूँ, दौड़ी चली आना,
गिर जाऊं अगर मैं, हाथ मेरा थाम लेना,
मेरी हर धड़कन में, नाम तेरा प्यारा,
तेरे बिना माँ मेरा सूना जग सारा,
तेरे चरणों में हीं जीवन है हमारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा,
तू हीं मेरी दुनिया, तू हीं जग से प्यारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा।
ना धन की चाहत माँ, ना जग का नजारा,
बस तेरी भक्ति मिले, इतना है गुजारा,
तेरे हीं भक्ति में बीते, जीवन सारा,
तेरे हीं चरणों में मिले मोक्ष का द्वारा,
तू मेरी माता है मैं बेटा हूँ तुम्हारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा,
तू हीं मेरी दुनिया, तू हीं जग से प्यारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा।
ना धन गिरे चरणों में ना जग का नजारा,
बस तेरी भक्ति मिले, इतना है गुजारा,
तेरे हीं भक्ति में बीते, जीवन सारा,
तेरे हीं चरणों में मिले मोक्ष का द्वारा,
तू मेरी माता है मैं बेटा हूँ तुम्हारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा,
तू हीं मेरी दुनिया, तू हीं जग से प्यारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा।
और इसे भी देखें : मैया के सोरहो श्रृंगार
माँ तेरे चरणों में आके आखिरी सांस आये,
होठों पे नाम तेरा, आँखों में नीर आये,
बस इतनी कृपा करना, रखना मुझे तुम्हारा
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा,
तू हीं मेरी दुनिया, तू हीं जग से प्यारा,
माँ तेरे बिना, मेरा कोई नहीं सहारा,
माँ तू हीं मेरी दुनिया, तू हीं है सहारा-०२
