राधिके ले चल परली पार जहाँ विराजे नटवर नागर

  • Radhike Le Chal Parli Paar Jaha Viraje Natvar Nagar

गलियां चारों बंद हुई
मिलूं कैसे हरी से जाये
ऊंची नीची राह रपटीली
पाँव नहीं ठहराए।।

सोच सोच पग धरु जतन से
बार बार डिग जाये
अब राधे के सिवा कोई ना
परली पार लगाय
परली पार लगाय
परली पार लगाय
परली पार लगाय।।

राधिके ले चल परली पार
राधिके ले चल परली पार
राधिके ले चल परली पार
राधिके ले चल परली पार।।

जहाँ विराजे नटवर नागर
जहाँ विराजे नटवर नागर
नटखट नन्द कुमार।।

किशोरी ले चल परली पार
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
कि श्यामा ले चल परली पार।।

गुण अवगुण सब उनको अर्पण
गुण अवगुण सब उनको अर्पण
पाप पुन्य सब उनको समर्पण
पाप पुन्य सब उनको समर्पण।।

मैं उनके चरनन की दासी
मैं उनके चरनन की दासी
वो है प्राण आधार।।

किशोरी ले चल परली पार
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
के श्यामा ले चल परली पार।।

उनसे आस लगा बैठी हूँ
उनसे आस लगा बैठी हूँ
लज्जा शील गवा बैठी हूँ
लज्जा शील गवा बैठी हूँ।।

सवरिया मैं तेरी रागनी
सवरिया मैं तेरी रागनी
तू मेरा मल्हार।।

राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
कि श्यामा ले चल परली पार।।

तेरे सिवा कुछ चाह नहीं है
तेरे सिवा कुछ चाह नहीं है
कोई सूझती राह नहीं है
कोई सूझती राह नहीं है।।

मेरे प्रीतम मेरे मांझी
मेरे प्रीतम मेरे मांझी
सुनए करुण पुकार।।

किशोरी ले चल परली पार
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
कि श्यामा ले चल परली पार।।

आनदं धन यहाँ बरस रहा है
आनदं धन यहाँ बरस रहा है
पत्ता पत्ता हरस रहा है
पत्ता पत्ता हरस रहा है।।

बहुत हुई अब हार गई मैं
बहुत हुई अब हार गई मैं
पड़ी पड़ी मझधार।।

राधिके ले चल परली पार
हो प्यारी ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
कि श्यामा ले चल परली पार।।

जहाँ विराजे नटवर नागर
जहाँ विराजे नटवर नागर
नटखट नन्द कुमार।।

किशोरी ले चल परली पार
श्यामा ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
श्यामा ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार
श्यामा ले चल परली पार।।

मिलते-जुलते भजन...