महिमा सुनी रे भारी दो अक्षर के नाम की
महिमा सुनी रे भारी रे भारी
दो अक्षर के नाम की
जय बोलो सियावर राम की
जय बोलो सियावर राम की
अब ना जलेगी सोने की लंका
राम नाम का बाजेगा डंका
बड़े धूम से निकली सवारी
पवन पुत्रा हनुमान की
जय बोलो सियावर राम की
जय बोलो सियावर राम की
तुम्ही नैया तुम ही खिवैया
तुम्ही सागर तुम्ही रमैया
सागर से क्या लेना रे भैया
जब है अपने राम रमैया
बरसो के बिछड़े आज मिलेंगे
राम लखन और जानकी
जय बोलो सियावर राम की
जय बोलो सियावर राम की
दो अक्षर का नाम है प्यारे
भाव सागर से पार उतरे
आज अयोध्या में धूम मचेगी
फिर से अयोध्या में धूम मचेगी
राम लखन के नाम
जय बोलो सियावर राम की
जय बोलो सियावर राम की


