मुझे अपना बनालो बजरंगी

  • Mujhe Apna Banalo Bajrangi

मुझे पास बुला लो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
विनती करता हूँ बार बार
चरणों में बिठालो बजरंगी।।

निष् दिन करता हूँ ध्यान तेरा
पूजा तेरी गुणगान तेरा
मुझे धाम बुलालो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
विनती करता हूँ बार बार
चरणों में बिठालो बजरंगी।।

तेरी भक्ति से मुख मूड़ु नहीं
जग को छोड़ू तुझे छोड़ू नहीं
गिरते को उठालो बजरंगी
गिरते को उठालो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
विनती करता हूँ बार बार
चरणों में बिठालो बजरंगी।।

तुम सोये भाग्य जागते हो
संकट मोचन कहलाते हो
मेरी बिगड़ी बना दो बजरगी
मेरी बिगड़ी बना दो बजरगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
विनती करता हूँ बार बार
चरणों में बिठालो बजरंगी।।

तुझे महाबली जग कहता है
तेरे पैरो में शनि रहता है
मेरे पाप मिटा दो बजरंगी
मेरे पाप मिटा दो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
मुझे अपना बनालो बजरंगी
विनती करता हूँ बार बार
चरणों में बिठालो बजरंगी।।

मिलते-जुलते भजन...