जागो जागो हे हनुमान देखो तंबू में है राम

  • Jago Jago Hey Hanuman Dekho Tambu Mein Hai Ram

जब जब राम पे विपदा आई
आए हो तुम काम
जागो जागो हे हनुमान
देखो तंबू में है राम।।

आज जरूरत पड़ी तुम्हारी है
आज राम पे रावण भारी है।।

मैने सुना है हो कलियुग में तुम
फिर राम क्यो सेना हारी है।।

धर्म विरोधी लोगो से
खाली हो अयोध्या धाम
जागो जागो हे हनुमान
देखो तंबू में है राम।।

श्री राम जय जय राम
जय जय श्री राम।।

गदा उठा कर गरजो हे बलवान
लगा दावा पर है श्री राम का मान।।

गाता है संदीप अवध का हाल
टेंट में बीते छबीस साल।।

सरयू मैया की लहरे
भी लेटी राम का नाम।।

जागो जागो हे हनुमान
देखो तंबू में है राम।।

जब जब राम पे विपदा आई
आए हो तुम काम
जागो जागो हे हनुमान
देखो तंबू में है राम।।

मिलते-जुलते भजन...