|

मैंने लाखों के बोल सहे सांवरिया तेरे लिए

  • Maine Laakhon Ke Bol Sahe Saanwariya Tere Liye

मैंने लाखों के बोल सहे, सांवरिया तेरे लिए-०४

घर अंगना मोहे अब ना सोहावे-०२
तेरे दरश बिन चैन ना आवे-०२
मुझे दुनिया ये पागल कहे, सांवरिया तेरे लिए-०२
मैंने लाखों के बोल सहे, सांवरिया तेरे लिए-०२

देखी जबसे सूरत तुम्हारी-०२
दीवानी हुई मैं श्याम तुम्हारी-०२
मेरे नैनों से नीर बहे, सांवरिया तेरे लिए-०२
मैंने लाखों के बोल सहे, सांवरिया तेरे लिए-०२

और इस भजन को भी देखें : कर्म खोटे तो ईश्वर का भजन करने से क्या होगा

प्रीत लगाके भूल ना जाना-०२
जाओ भी तो वापिस आना-०२
मेरी प्रीत बनी ये रहे, सांवरिया तेरे लिए-०२
मैंने लाखों के बोल सहे, सांवरिया तेरे लिए-०२


मिलते-जुलते भजन...