जीवन रस पीना है तो पी श्याम नाम का प्याला

  • Jeevan Ras Peena Hai To Pee Shyam Naam Ka Pyala

जय श्री कृष्ण जय गोपाल
जय श्री कृष्ण जय गोपाल

जीवन रस पीना है तो पी
श्याम नाम का प्याला
अपने मन से बोल जरा तू
जय श्री कृष्ण जय गोपाल

इनके हाथ में छोड़ दे तू
अपने जीवन की डोर

बड़के पकड़ इनका दामन
ना जा तू कहीं और

और चलेजा ले जाए
जिस और ये मुरलीवाला
इनके भरोसे नैया छोड़ दे
आप बने रखवाला।।

जय श्री कृष्ण जय गोपाल
जय श्री कृष्ण जय गोपाल

हाथ जोड़ कर बोल दे इनको
पार लगाने वाले ये

चरणो में इनके झुकी दुनिया
गया चरने वाले ये

ऐसे ना तुमको ना पार लगाये
काली कमली वाला

भक्तो के है ये गोविंदा
यही है दीन दयाला।।

जय श्री कृष्ण जय गोपाल
जय श्री कृष्ण जय गोपाल

जीवन रस पीना है तो पी
श्याम नाम का प्याला
अपने मन से बोल जरा तू
जय श्री कृष्ण जय गोपाल।।

मिलते-जुलते भजन...