लाल को ले जाओ नन्द बाबा के द्वार
अरे हाथ जोड़ के कहे देवकी मेरी सुनियो प्राण आधार,
लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार,

लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार।
अरे ब्याह के आई घर नहीं पहुंची, भाई गगन से वाणी है,
ब्याह के आई घर नहीं पहुंची, भाई गगन से वाणी है,
अरे ले तलवार कंश पापी ने, ये मारन की ठानी है,
ले तलवार कंश पापी ने, ये मारन की ठानी है,
अरे पैर पकड़ के जान बचाई, हम दये जेल में डाल,
लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार,
अरे हाथ जोड़ के कहे देवकी मेरी सुनियो प्राण आधार,
लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार।
अरे छे बच्चे मेरे मार गए हैं, छाती फटती हमारी है,
छे बच्चे मेरे मार गए हैं, छाती फटती हमारी है,
अरे कपिला गाय सिंह के वश में, ऐसी दशा हमारी है,
कपिला गाय सिंह के वश में, ऐसी दशा हमारी है,
अरे बड़े बड़े आँख केश घुंघराले, प्यारो सोहे सुकुमार,
लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार,
अरे हाथ जोड़ के कहे देवकी मेरी सुनियो प्राण आधार,
लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार।
अरे हाथ हथकड़ी पाँवन बेड़ी, लगे द्वार पे ताले हैं,
हाथ हथकड़ी पाँवन बेड़ी, लगे द्वार पे ताले हैं,
अरे पहरेदार खड़े पहरन पे, ले हाथ में भाले,
पहरेदार खड़े पहरन पे, ले हाथ में भाले,
अरे काली रात झुकी अंधियारी, यमुना को लम्बी पार,
लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार,
अरे हाथ जोड़ के कहे देवकी मेरी सुनियो प्राण आधार,
लाल को ले जाओ तुम नन्द बबा के द्वार।
जन्माष्टमी स्पेशल : एक हज़ारों में मेरा कान्हा
अरे सुनी देर ना करी देर, बेड़ी टूटी खुल गए ताले,
सुनी देर ना करि देर, बेड़ी टूटी खुल गए ताले,
अरे ले वासुदेव चले गोकुल को, यमुना ने बादल फाड़े,
ले वासुदेव चले गोकुल को, यमुना ने बादल फाड़े,
अरे छुई के चरण उतर गयी यमुना, कृष्णा मंडल है बलिहार,