एक हज़ारों में मेरा कान्हा
फूलों नें तारों ने सबने माना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है,
राखी का ये किस्सा सबको सुनना है,
फूलों नें तारों ने सबने माना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है।
छोटा सा साड़ी का टुकड़ा मैंने बांधा था,
ऐसा मोल चुकाओगे ये ना जाना था,
छोटा सा साड़ी का टुकड़ा मैंने बांधा था,
ऐसा मोल चुकाओगे ये ना जाना था,
जब मैं कहूं भैया तुमको आना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है,
अब हर जनम रिश्ता तुमसे निभाना है,
फूलों नें तारों ने सबने माना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है।
जब भी संकट में लिया है मैंने तेरा नाम,
अपनी बहना को बचाने आते हो भगवान,
हो ओ…
जब भी संकट में लिया है मैंने तेरा नाम,
अपनी बहना को बचाने आते हो भगवान,
जिसके दिल में दया का खजाना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है,
अब हर जनम हमें संग में रहना है।
रक्षाबंधन का वायरल भजन: जुग जुग जिये मेरा भईया
ये जग देगा तेरे मेरे रिश्ते की मिशाल,
भाई कान्हा जैसा जो करे बहना पे जान निसार,
हो ओ…
ये जग देगा तेरे मेरे रिश्ते की मिशाल,
भाई कान्हा जैसा जो करे बहना पे जान निसार,
मैं हूँ भागो वाली जग को बताना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है,
मेरे कान्हा का पूरा जग ये दीवाना है,
फूलों नें तारों ने सबने माना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है,
राखी का ये किस्सा सबको सुनना है,
फूलों और तारों ने सबने माना है, एक हजारों में मेरा कान्हा है।

