काशी गंगा घाट की दिव्य देव दिवाली
देवों की दिवाली आई, काशी नगरी जगमगाई,
गंगा मैया के पावन तट पर, दीपों की छटा है छाई,
हर हर शम्भू,
हर हर शंभू, गूंजे नगरी सारी,
देवों की दिवाली आई, आई खुशियां भारी-०२
स्वर्ग लोक से देव पधारे, लेकर ज्योत निराली,
गंगा के हर घाट पर देखो, सजी दीपों की थाली,
चमके मंदिर चमके गलियां, चमके दुनिया सारी,
भोले बाबा की नगरी में, आई रात निराली,
देवों की दिवाली आई, काशी नगरी जगमगाई,
गंगा मैया के पावन तट पर, दीपों की छटा है छाई।
और इसे भी देखें: काशी में खुशहाली है देव दिवाली है
शिव शंकर के महिमा देखो, भक्तों ने ज्योत जलाई,
माँ गंगा की आरती करने, दुनिया दौड़ी आई,
घंटों के धुन शंखो के गूँज, अद्भुत छटा निराली,
काशी के कण कण में बसती, महादेव की लाली,
लहरों पर दीपक मुस्काये तारें धरती आये,
भक्ति के इस पावन पर्व पर, सब मिल मंगल गए आये,
मन के सारे अंधियारे मिटे, ऐसी ज्योत जला दो,
हे गंगाधर हे भोलेनाथ, चरणों में अपना लो,
देवों की इस पावन बेला, सबके भाग्य जगाओ.
दुखियों के जीवन में बाबा, सुख के दीप जलाओ,
तेरी कृपा बनी रहे बाबा, इतनी अर्ज हमारी,
तेरे नाम से रौशन हो जाए, दुनिया ये सारी,
हर हर महादेव का जयकारा, गूंजे जग में प्यारा प्यारा,
देवों की दिवाली आई, काशी नगरी जगमगाई,
हर हर गंगे, हर हर शंभू,
जय तो त्रिपुरारी,
देवों की दिवाली आई, आई रात निराली।






