|

हम तो तेरी कठपुतली हैं

  • Ham to Teri Kathputli Hain

आ आ आ आ…
आ आ आ आ…

हम तो तेरी कठपुतली हैं, जैसे भी चाहो नचा लो माँ-०४
तेरे चरणों में आ गए दाती,
तेरे चरणों में आ गए दाती, अब हमको गले लगा लो माँ,
हम तो तेरी कठपुतली हैं, जैसे भी चाहो नचा लो माँ-०२

तेरे हाथों में हीं छोड़ दिया, हमने तो खुद को महारानी,
तेरी मर्जी पर है मैया अब, करना है करदे मेहरबानी,
करना है करदे मेहरबानी,

तेरे हाथों में हीं छोड़ दिया, हमने तो खुद को महारानी,
तेरी मर्जी पर है मैया अब, करना है करदे मेहरबानी,
करना है करदे मेहरबानी, करना है करदे मेहरबानी,
चाहो तो दूर भगा दो माँ,
चाहो तो दूर भगा दो माँ, चाहे नजदीक बुला लो माँ,
हम तो तेरी कठपुतली हैं, जैसे भी चाहो नचा लो माँ-०२

अब तक दुनिया के हाथों में, हमने रहकर माँ देख लिया,
जिसका जैसा मतलब निकला, उसने वैसा उपयोग किया,
उसने वैसा उपयोग किया,

अब तक दुनिया के हाथों में, हमने रहकर माँ देख लिया,
जिसका जैसा मतलब निकला, उसने वैसा उपयोग किया,
उसने वैसा उपयोग किया, उसने वैसा उपयोग किया,
दुनिया के रिश्ते नातों से,
दुनिया के रिश्ते नातों से, अब तुम्हीं मुझे बचा लो माँ,
हम तो तेरी कठपुतली हैं, जैसे भी चाहो नचा लो माँ-०२

और इसे भी देखें : जब तक तू साथ रहे माँ

तेरी चौखट पर जीना है, तेरी चौखट पर मरना है,
भावना को सारा जीवन अब, बस तेरे नाम हीं करना है,
बस तेरे नाम हीं करना,

तेरी चौखट पर मुझे जीना है, तेरी चौखट पर मुझे मरना है,
भावना को सारा जीवन अब, बस तेरे नाम हीं करना है,
बस तेरे नाम हीं करना, बस तेरे नाम हीं करना,
हम जैसे भी हैं तेरे हैं,
हम जैसे भी हैं तेरे हैं, शर्मा को आ के सम्भालो माँ,
हम तो तेरी कठपुतली हैं, जैसे भी चाहो नचा लो माँ-०२
जैसे भी चाहो नचा लो माँ,
हम तो तेरी कठपुतली हैं, जैसे भी चाहो नचा लो माँ।

मिलते-जुलते भजन...