|

जब तक तू साथ रहे माँ

  • Jab Tak Tu Saath Rahe Maa

जब तक तू साथ रहे माँ, ये मन भी संवरता रहेगा-०२
तेरे जाने के बाद माँ आएगी याद,
और यादों में ये मन तड़पता रहेगा,
जब तक तू साथ रहे माँ, ये मन भी संवरता रहेगा।

जब दिया हमने ध्यान, जब किया तुझसे प्यार,
इस दर्शन का माँ, दिल को था इन्तजार,
जब दिया हमने इसे, जब किया तुझसे प्यार,
इस दर्शन का माँ, दिल को था इन्तजार,
आज तू मिल गयी माँ, दुःख क्यों हम सहें,
आ जाओ जगदम्बे, तेरी शरण हीं रहें,
जब तक तू साथ रहे माँ, ये मन भी संवरता रहेगा,
तेरे जाने के बाद भी माँ आएगी याद,
और यादों में ये मन तड़पता रहेगा,
जब तक तू साथ रहे माँ, ये मन भी संवरता रहेगा।

और इस भजन को भी देखें : तीनों लोक में गूँज रही जयकारों की आवाज़

दिन गुजर जाने दे, भोर ढ़ल जाने दे,
माँ ना जाना कहीं, रात भी आने दे,
दिन गुजर जाने दे, भोर ढ़ल जाने दे,
माँ ना जाना कहीं, रात भी आने दे,
तेरे आँचल में माँ, हमको सो जाने दे,
भक्ति की इंतहां, आज हो जाने दे,
जब तक तू प्यार करेगी, ये मन भी निखरता रहेगा,
जब तक तू साथ रहे माँ, ये मन भी संवरता रहेगा।


मिलते-जुलते भजन...