|

आओ भवानी मैया अपने भक्तों के द्वार

  • Aao Bhawani Maiya Apne Bhakton Ke Dwar

आओ भवानी मैया, अपने भक्तों के द्वार-०२
स्वागत में खड़े हैं, माँ तेरा इन्तजार-०२

नवरातों का ये पर्व है आया, बच्चों ने माँ को अपने घर है बुलाया,

नवरातों का ये पर्व है आया, बच्चों ने माँ को अपने घर है बुलाया,
देर करो ना मैया, है आँखे बेकरार-०२
स्वागत में खड़े हैं, माँ तेरा इन्तजार-०२

स्वागत में तेरे हमने फूल हैं बिछाये, चुनरी ले आये मैया दीप हैं जलाये,

स्वागत में तेरे हमने फूल हैं बिछाये, चुनरी ले आये मैया दीप हैं जलाये,
आ के भवानी मैया, देना दर्शन साकार-०२
स्वागत में खड़े हैं, माँ तेरा इन्तजार-०२

करना सभी की मैया पूरी मन की कामना, शेखर के मन में तेरे दर्शन की भावना,

करना सभी की मैया पूरी मन की कामना, भक्तों के मन में तेरे दर्शन की भावना,
है वंदन चरणों में यही, विनती है बारम्बार-०२
स्वागत में खड़े हैं, माँ तेरा इन्तजार-०२

और इस भजन को भी देखें: रोते हुए आते हैं हँसते-हँसते जाते हैं,

आओ भवानी मैया, अपने भक्तों के द्वार-०२
स्वागत में खड़े हैं, माँ तेरा इन्तजार-०२

मिलते-जुलते भजन...