|

डमरू बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में

  • Damru Baje Din Raat Bhole Tere Mandir Mein

डमरू बजे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२
मंदिर में तेरे मंदिर में-०२
हाँ डमरू बजे सारी रात, भोले तेरे मंदिर में-०२

भोले तेरे मंदिर में, कान्हा जी आये-०२
अरे कान्हा जी आये, संग राधा जी को लाये-०२
हाँ बंसी बजे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२
डमरू बजे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२

भोले तेरे मंदिर में, ब्रह्मा जी आये-०२
अरे ब्रह्मा जी आये, संग ब्राह्मणी को लाये-०२
वेद सुने दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२
डमरू बजे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२

भोले तेरे मंदिर में, विष्णु जी आये-०२
अरे विष्णु जी आये, संग लक्ष्मी जी को लाये-०२
हां चक्र चलेगा सारी रात, भोले तेरे मंदिर में-०२
डमरू बजे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२

भोले तेरे मंदिर में, गणपति आये-०२
अरे गणपती जी आये, संग रिद्धि सिद्धि लाये-०२
हाँ लड्डू बंटे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२
डमरू बजे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२

और इस भजन को भी सुनें : शंकर जी कहे सुनो पार्वती

भोले तेरे मंदिर में, भक्त भी आये-०२
भक्त भी आये, ढोलक ले आये-०२
हाँ भजन करे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२
डमरू बजे दिन रात, भोले तेरे मंदिर में-०२

मिलते-जुलते भजन...