ऐसी भक्ति दे मुझे भोले

  • Aisi Bhakti De Mujhe Bhole

ऐसी भक्ति दे मुझे भोले,
तुझमें मैं खो जाऊं-०२
आ आ आ आ

ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय !

ऐसी भक्ति दे मुझे भोले-०२
तुझमें मैं खो जाऊं,
तेरे शरण में हे शिवशंकर, सब अर्पण कर जाऊं,
ऐसी भक्ति दे मुझे भोले-०२

सारी दुनिया के तुम दाता, पाप पुण्य के तुम हो ज्ञाता,
ये जीवन बेकार है तुम बिन, हे त्रिलोकी नाथ विधाता,
आ आ आ आ
आ आ आ आ
तेरी सेवा में ये जीवन-०२
मैं पूरन कर जाऊं,
ऐसी भक्ति दे मुझे भोले-०२

धन दौलत की नहीं कामना, भर जाए भंडार भक्ति के,
शिव तेरे पावन सुमिरन से, खुल जाय द्वारे मुक्ति के,
आ आ आ आ
आ आ आ आ
तन में जबतक स्वास है मेरे-०२
तेरे हीं गुण गाऊं,
ऐसी भक्ति दे मुझे भोले-०२

और इस भजन से भी आनंदित हों : गजब कर डाला मेरे भोले ने

कालों के तुम नाथ काल हो, दीनों के तुम हीं कृपाल हो,
तीनों लोकों के तुम अधिकारी, तुम संहारक पर दयाल हो,
जाप शिवोहम से मैं अपना-०२
जीवन सफल बनाऊं,
ऐसी भक्ति दे मुझे भोले-०२


मिलते-जुलते भजन...