बिन शिव जी के ये सावन अच्छा नहीं लगता
अच्छा नहीं लगता,
ये रिमझिम सा ये मौसम, अच्छा नहीं लगता।
बेलपत्र धतूरा गंगाजल हम लाये, तेरे चरणों में भोले श्रद्धा से चढ़ाये,
तेरे नाम का दीप दिल में जलता रहे, हर सांस में हर-हर महादेव निकलता रहे,
एक भोले का आशीर्वाद चाहिए, संसार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन, अच्छा नहीं लगता,
बिन शिव जी के ये सावन, अच्छा नहीं लगता,
ये रिमझिम सा ये मौसम, अच्छा नहीं लगता,
एक भोले का दर्शन चाहिए, प्यार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन, अच्छा नहीं लगता।
कांवड़ की राहों में कदम बढ़ते जाए, बम बम भोले गाकर खुशियां बरसायें,
देवघर की गलियों में गूंजे जयकारा, भोले तेरे नाम से चमके जग सारा,
एक भोले की कृपा चाहिए, उत्थान के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन, अच्छा नहीं लगता।
और इस भजन को भी देखें: मेरी प्रीत है तुम्ही से
जब भी कोई संकट जीवन में आता, भोले का नाम हीं सहारा बन जाता,
तेरी दया से हर अँधियारा मिट जाए, तेरी कृपा से हर सपना सच हो जाए,
एक शिव का सहारा चाहिए, हर परिवार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन, अच्छा नहीं लगता,
हर हर महादेव की गूंजे पुकार, भोले कर देना सबका बेडा पार,
तेरी महिमा से रौशन हो संसार, तू हीं हमारा सच्चा पालनहार,
बिन शिव जी के ये सावन, अच्छा नहीं लगता,
ये रिमझिम सा ये मौसम, अच्छा नहीं लगता,
एक भोले का दर्शन चाहिए, प्यार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन, अच्छा नहीं लगता,
बिन शिव जी के ये सावन, अच्छा नहीं लगता,
हर हर महादेव, बम बम बम भोले !

