मेरी प्रीत है तुम्ही से
मेरी प्रीत है तुम्ही से, मन में तुम्ही बसे हो-०२
ये जान लो मेरे भोले, मेरे प्राण भी तुम्ही हो,
मेरी प्रीत है तुम्ही से, मन में बसे तुम्ही हो,

मेरी प्रीत है तुम्ही से।
दिल में तुम्हे समाया, नैनों में है बसाया,
बने काम सारे मेरे, तेरा ध्यान जब लगाया,

मेरी जिंदगी तुम्ही हो, ये जहान भी तुम्ही हो,
ये जान लो मेरे भोले, मेरे प्राण भी तुम्ही हो,
मेरी प्रीत है तुम्ही से, मन में बसे तुम्ही हो,
ये जान लो मेरे भोले, मेरे प्राण भी तुम्ही हो,
मेरी प्रीत है तुम्ही से।
दुनिया को है बनाया हर जीव को बसाया,
तुमने हीं प्राण डाले, चेतन उन्हें बनाया,

तुम्ही विधि हो भोले, ये विधान भी तुम्ही हो,
ये जान लो मेरे भोले, मेरे प्राण भी तुम्ही हो,
मेरी प्रीत है तुम्ही से, मन में बसे तुम्ही हो,
ये जान लो मेरे भोले, मेरे प्राण भी तुम्ही हो,
मेरी प्रीत है तुम्ही से।
और इसे भी देखें: तेरी भक्ति में मेरा मन डोले
दर्पण में दिल के भोले, तेरी सजी है मूरत,
जीवन के इस सफर में, मुझे तेरी है जरुरत,

मेरी जिंदगी के सुर के, ये तान भी तुम्ही हो,