भक्तो के करण हुआ राम अवतार

  • Bhakto Ke Karan Hua Ram Avtaar

भक्तो के करण हुआ राम अवतार
आए रघुराई करने जग का उद्धार।।

राम राज्य का झंडा सारे जग में लहराएगा
अब कोई पापी और अधर्मी बचने ना पाएगा।।

राघव कर देंगे सब दुश्मनों का संहार
भक्तो के करण हुआ राम अवतार।।

बाल रूप में राम लला ने खर दूषण मारे
पहुचायी यम लोक तड़का हुए अचम्भित सारे।।

तीनो लोको में हुए राम की जय जयकार
भक्तो के करण हुआ राम अवतार।।

हो आया दर्शन को सारा संसार
भक्तो के करण हुआ राम अवतार।।

मिलते-जुलते भजन...