राम नाम की गूंज हो रही आज जगत के कण कण में

  • Ram Naam Ki Gunj Ho Rahi Aaj Jagat Ke Kan Kan Mein

राम नाम की गूंज हो रही
आज जगत के कण कण में
मंदिर के निर्माण का शुभ दिन
राम लहर है जन जन में

मर्यादा पुरशोतम रघुवर
अजर अमर इनकी गाथा,
आज अवध की और देखिये
झुका हुआ है हर वाधा,
कोई मस्त है संकीर्तन में
कोई मग्नन है सुमिरन में
मंदिर के निर्माण का शुभ दिन
राम लहर है जन जन में

अम्बर से पुष्पों की वर्षा
देव देविया करते है
किनर और गंदरव यक्ष भी
आज अवध में बिचरते है
सारे विश्व के राम भगत है
लगे हुए प्रभु बंधन में
मंदिर के निर्माण का शुभ दिन
राम लहर है जन जन में

सदियों से थी बड़ी प्रतीक्षा
आदि वो शुभ दिन आया
चोखानी सौभाग्य से
ये दिन प्रभु राम ने दिखलाया,
सिया राम की छवि संजोये
रहिये सदा ही नैनं में
मंदिर के निर्माण का शुभ दिन
राम लहर है जन जन में

मिलते-जुलते भजन...