बालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए
लाल लंगोटा हाथ में घोटा देव बड़ा दिलवाला
सालासर में बैठा मेरा माँ अंजनी का लाला।।
बालाजी दरबार पे भरोसा होना चाहिए
बालाजी पे पूरा विश्वास होना चाहिए।।
नियम बना ले मंगलवार शनिवार का
बाल भी ना बांका होगा तेरे परिवार का
आस्था पर पूरा एतबार होना चाहिए
बालाजी पे पूरा विश्वास होना चाहिए।।
मेहंदीपुर सालासर बाबा के दोनों द्वारे हैं
भक्तों को दोनों ही तो संकट से उबारे है
भक्ति का खजाना तेरे पास होना चाहिए
बालाजी पे पूरा विश्वास होना चाहिए।।
आस मेरी बालाजी विश्वास मेरा बालाजी
दुनिया में एक बस आप मेरा बालाजी
राम नाम का माल तेरे पास होना चाहिए
बालाजी पे पूरा विश्वास होना चाहिए।।
कीर्तन में जो आए हो तो ताली बजाओ ना
ज्यादा नहीं पर थोड़ा राम नाम गाओ ना
मन नहीं मिला दिल साफ होना चाहिए
बालाजी पे पूरा विश्वास होना चाहिए।।
