|

आज काशी के घाटों पे अद्भुत संगम है

  • Aaj Kashi Ke Ghaton Pe Adbhut Sangam Hai

गौरा माँ शंकर भगवान संवाद
गौरा माँ: हे स्वामी आज काशी के घाटों पर इतने दीप क्यों जल रहे हैं? देवता भी इतने प्रसन्न क्यों है?
शंकर भगवान: हे देवी आज देव दीपावली है, इसके पीछे एक अद्भुत कथा है, सुनों।

आज काशी के घाटों पे अद्भुत संगम है,
दीपों से सजी गंगा बड़ा हीं पावन है,
आओ दीप जलाएं, ये देवों का आँगन है,
दीपों से सजी गंगा, बड़ा हीं पावन है,
ओ ओ ओ… गंगा की लहरें, चांदी सी चमक रहीं,
दीपों की रौशनी, धरती पे दमक रहीं,
राज की बात बताएं,
राज की बात बताएं, ये रात निराली है,
देवों के स्वागत में, काशी भी मतवाली है।

चंदा की चांदनी भी, गंगा के साथ है,
भोले की नगरी में, खुशियों की रात है,
राज की बात बताएं,
राज की बात बताएं, शिव की ये महिमा है,
गंगा घाट पे दीपों का, सुन्दर संगम है।

गौरा माँ शंकर भगवान संवाद
गौरा माँ: हे प्राणनाथ आखिर देवता किस ख़ुशी में दीप जलाते हैं, मुझे पूरी कथा सुनाइए?
शंकर भगवान: हे पार्वती त्रिपुरासुर के अत्याचारों से तीनो लोक दुखी थे, उसका बद्ध करके
मैंने देवताओं को भय से मुक्त किया था। मेरी विजय की ख़ुशी में देवताओं ने कार्तिक पूर्णिमा को दीप
जलाये और उत्सव मनाया। तभी से देव दीपावली का पावन पर्व मनाया जाता है।

शिव ने त्रिपुरासुर का, आज संहार किया था,
देवों के हीं दुखों का, उद्धार तो हीं किया था,
देवों ने मिलकर दीपक जलाये थे।

गौरा माँ शंकर भगवान संवाद
गौरा माँ: हे महादेव तो आज की ये दीप माला देवताओं की उसी विजय की ख़ुशी है?
शंकर भगवान: हां देवी यह धर्म की विजय है, अंधकार पर प्रकाश और भक्ति का पावन
उत्सव है। काशी में इस दिन गंगा के घाट दीपों से जगमगा उठते हैं।

और इस भजन को भी देखें: हर घर वैकुण्ठ धाम

राज की बात बताई सबका यही मन है,
हर हर महादेव का गूंजे चारो और भजन है.
हर हर महादेव !
जय माँ गंगे !
जय त्रिपुरारी भोलेनाथ !


मिलते-जुलते भजन...