धनतेरस का त्यौहार है आया
हां आ आ आ…
हां आ आ आ…
धनतेरस का त्यौहार है आया, खुशियां अपने साथ है लाया,
नन्हा दीप जले चौकठ पे, माँ लक्ष्मी को हमने बुलाया,
धनतेरस का त्यौहार है आया, खुशियां अपने साथ है लाया,
नन्हा दीप जले चौकठ पे, माँ लक्ष्मी को हमने बुलाया,
आँगन में रंगोली सजाई, फूलों से घर को महकाया,
बच्चों की मीठी हंसी ने, सबके मन में प्यार जगाया,
धनतेरस का त्यौहार है आया,
धनतेरस का त्यौहार है आया, खुशियां अपने साथ है लाया।
सोने चांदी पैसों से बढ़कर, अपनों का प्यार है पाया,
हँसते चेहरे साथ हो सारे, हमने सच्चा धन है पाया,
पूजा की है थाली सजाई सजाई, सबने मिलकर है शीश झुकाया झुकाया,
खुश रहे परिवार हमारा, घर में खुशियों को बुलाया,
धनतेरस का त्यौहार है आया, खुशियां अपने साथ है लाया,
नन्हा दीप जले चौकठ पे, माँ लक्ष्मी को हमने बुलाया।
फूलों की माला है सजाई, सजाई,
हर कोना है जगमगाया, जगमगाया,
नन्हें हाथों ने ताली बजाई, घर को खुशियों से महकाया,
थोड़ा-थोड़ा प्यार जो बांटा, खुशियों का संसार सजाया,
जिनके घर पे अँधियारा था, हमने वहां भी दीप जलाया,
धनतेरस का त्यौहार है आया,
धनतेरस का त्यौहार है आया, खुशियां अपने साथ है लाया,
धनतेरस का त्यौहार है आया।
और इस भजन को भी देखें : छम छम करती आओ लक्ष्मी माता
धन्वंतरि से सेहत मांगी, माँ से सुख का वर है पाया,
भरा रहे हर घर का आँगन, सबने मिलकर गीत ये गया,
सोना आये चांदी आये, सबसे बढ़कर अपनों का साया,
साथ रहे हम हँसते जाएँ, यही तो सच्चा धन कहलाया,