माँ लक्ष्मी तेरी शरण पड़े हम

  • Maa Laxmi Teri Sharan Pade Ham

माँ लक्ष्मी तेरी शरण पड़े हम, मांगे यही सौगात,
आन विराजो आँगन मेरे, गणपति जी के साथ,
माँ लक्ष्मी तेरी शरण पड़े हम, मांगे यही सौगात,
आन विराजो आँगन मेरे, गणपति जी के साथ।

माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो

जय जय जय लक्ष्मी माँ
जय जय जय लक्ष्मी माँ

तेरे स्वागत में महालक्ष्मी, अपने नैन बिछाएंगे,
द्वार धरेंगे रंगोली और तोरण हार सजायेंगे।

जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ

हो तेरे स्वागत में महालक्ष्मी, अपने नैन बिछाएंगे,
द्वार धरेंगे रंगोली और तोरण हार सजायेंगे,
मेरी विनय स्वीकार करो माँ, जोड़ूँ दोनों हाथ,
आन विराजो आँगन मेरे, गणपति जी के साथ।

माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो

धन यश वैभव लेकर मैया, घर में शुभ पग धारो,
देकर अपनी सेवा साधना, मेरा जनम संवारों।

जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ

हो धन यश वैभव लेकर मैया, घर में शुभ पग धारो,
देकर अपनी सेवा साधना, मेरा जनम संवारों,
अपनी कृपा से सदा बनाना, मेरी बिगड़ी बात,
आन विराजो आँगन मेरे, गणपति जी के साथ।

और इस प्यारी सी भजन से भी आनंदित हो: मेरे घर आना माँ लक्ष्मी फूलों पे चलकर

माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो

जय जय जय लक्ष्मी माँ
जय जय जय लक्ष्मी माँ

मेरे घर परिवार पे मैया, अपनी दया बरसाओ,
सूनी सूनी इस बगिया में, ख़ुशी के फूल खिलाओ।

जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ
जय लक्ष्मी माँ

हो मेरे घर परिवार पे मैया, अपनी दया बरसाओ,
सूनी सूनी इस बगिया में, ख़ुशी के फूल खिलाओ,
होली जैसे दिन हो मेरे, हो दिवाली से रात,
आन विराजो आँगन मेरे, गणपति जी के साथ।

माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो
माँ लक्ष्मी पधारो


मिलते-जुलते भजन...